फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, 2 एकड़ क्षेत्र में किए निर्माण ध्वस्त

विज्ञापन
अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार की टीम ने नियंत्रित व शहरी क्षेत्र में बने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तोड़फोड़ अभियान चलाया। रामगढ़ रोड पर बिना अनुमति के करीब 2 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी।
विज्ञापन

अवैध कॉलोनी में बने तीन डीपीसी (फाउंडेशन) और प्रारंभिक चरण में तैयार किए गए कच्चे रोड नेटवर्क को तोड़ दिया गया। अनुमति के बिना किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ की गई। पूरी कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में संपन्न हुई।
जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह सिहाग ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नियंत्रित और शहरी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी की वैधता की जांच अवश्य कर लें ताकि भविष्य में आर्थिक नुकसान और विभागीय कार्रवाई से बचा जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि कई प्रॉपर्टी डीलर लोगों को झूठे वादों में फंसाकर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट बेच देते हैं। ऐसे मामलों में खरीदार को तब नुकसान का अहसास होता है जब निर्माण शुरू करने पर विभाग कार्रवाई करता है। इसलिए नागरिकों को सतर्क रहकर ही निवेश करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें