फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार कर्मचारी विरोधी नीतियां लागू कर रही : ईश्वर सिंह

विज्ञापन
हड़ताल में रोष व्यक्त करती अग्निश्मन कर्मचारी। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
रेवाड़ी। अग्निशमन कर्मचारियों ने मांगों को लेकर हड़ताल कार्यालय परिसर में तीसरे दिन भी जारी रखी। हड़ताल में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष व्यक्त किया। नगर पालिका जिला प्रधान ईश्वर सिंह बोडवाल ने कहा कि मौजूदा सरकार लगातार कर्मचारी विरोधी नीतियां लागू कर रही है।
विज्ञापन

विभागों का निजीकरण किया जा रहा है। पवन कुमार यादव ने कहा कि फायर विभाग के दो कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान मौत होने के बाद भी सरकार या विभाग की ओर से कोई सहानुभूति नहीं जताई गई जो बेहद निंदनीय है।
सीआईटीयू जिला प्रधान नरेश कुमार यादव ने मांग की है कि कर्मचारियों को सम्मान दिया जाए और उनके आश्रितों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। साथ ही सभी कच्चे कर्मचारियों को स्थायी करने और समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन

रितेश कुमार बागारी ने कहा कि सरकार बिजली, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों का निजीकरण कर रही है जिससे आम जनता और किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। आगे कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
तीसरे दिन की हड़ताल को सफल बताते हुए कर्मचारियों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। अध्यक्षता अग्निशमन प्रधान नरेंद्र सिंह ने की जबकि मंच का संचालन सुरेश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें