रेवाड़ी। अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाते प्रशासन। स्रोत : डीटीपी
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार ने बुधवार को शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। राजस्व संपदा चांदपुर (रेवाड़ी से बावल रोड) पर लगभग 2 एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनी में 8 डीपीसी, 3 चहारदीवारी और कच्चे रोड नेटवर्क को तोड़ दिया।
जिला प्रशासन की तरफ से नियुक्त डयूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में भारी पुलिस प्रशासन की सहायता से कार्रवाई अमल में लाई गई। जिला नगर योजनाकार मंदीप सिहाग ने आमजन से अनुरोध किया है कि कोई भी अवैध निर्माण न करे। प्लॉट खरीदने से पहले कार्यालय से कॉलोनी की वैधता की जानकारी कर लें। किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले नियमानुसार अनुमति लें।