फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: करंट लगने से भैंस की मौत, आरोप-बिजली निगम ने ठीक नहीं किए तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। करंट लगने की वजह से एक भैंस की मौत हो गई। वार्ड नंबर 11 निवासी मंजीत ने बताया कि 10 मार्च को उनके घर के सामने बिजली की तार टूटकर नीचे गिर गई थी। इस बारे में पड़ोसी की ओर से तुरंत बिजली निगम को सूचना दे दी गई थी।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बावजूद बिजली कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर तार को सही तरीके से ठीक नहीं किया। मंजीत के अनुसार उस तार में लगातार करंट दौड़ रहा था जिससे आसपास के लोगों के लिए खतरा बना हुआ था।
उन्होंने बताया कि कर्मचारी मौके पर आए जरूर थे लेकिन उन्होंने तार को ठीक करने की बजाय उसे वैसे ही अस्थायी रूप से जोड़कर छोड़ दिया और वापस चले गए। इससे समस्या जस की तस बनी रही और करंट का खतरा लगातार बना रहा।
विज्ञापन

बुधवार को उनका भाई भैंस को चारा देने के लिए पास के प्लॉट में लेकर जा रहा था। इसी दौरान टूटे बिजली के तार के संपर्क में आने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में रोष है। उनका कहना है कि अगर बिजली विभाग समय रहते तार को सही तरीके से ठीक कर देता तो यह हादसा नहीं होता। लोगों ने विभाग से नुकसान की भरपाई करने और इलाके में बिजली लाइनों की सही तरीके से मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें