फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के विकास का दस्तावेज है बजट : लक्ष्मण

Fri, 21 Mar 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 25विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने प्रदेश के विधानसभा बजट सत्र के दौरान अपनी बात रखते हुए।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने विधानसभा बजट सत्र के दौरान बजट की सराहना की। उन्होंने बजट को विकास का दस्तावेज बताया। इस उन्होंने रेवाड़ी और धारूहेड़ा के अस्पताल भवनों के निर्माण को लेकर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव से चर्चा की और जल्द निर्माण शुरु कराने के लिए उनका आभार भी जताया।
विज्ञापन

रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि यह बजट हरियाणा के विकास का दस्तावेज होने के साथ-साथ नॉन स्टॉप हरियाणा का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस बजट की पूरे हरियाणा में जहां चहुंओर सराहना हो रही है, लेकिन विपक्ष के कुछ लोगों को यह रास नहीं आ रहा है। इस बजट में प्रदेश की आधी आबादी नारी शक्ति के सशक्तीकरण की दिशा में बड़े कदम उठाएं गए हैं। विशेषकर प्रत्येक सरकारों में उपेक्षा का शिकार होने वाले दक्षिण हरियाणा के लिए विकास योजनाओं की झड़ी लगाई गई है। इसमें विशेषकर रेवाड़ी के लिए एम्स, बाईपास, एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस, आयुष हर्बल पार्क का निर्माण, नई खेल नीति के तहत आईजीयू में खेल उत्कृष्टता केंद्र, नमो मेट्रो का दिल्ली से गुरुग्राम-बावल से नीमराणा तक का निर्माण, सैनिकों की खान के ऐतिहासक को संजोने के लिए सैनिक संग्राहलय का निर्माण, महिला छात्रावास तथा 2738 करोड़ की लागत से शुरु होने वाले शतत बागवानी प्रोजेक्ट में रेवाड़ी को शामिल किए जाना क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें