फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 33.75 किलोमीटर मार्ग के लिए 5 करोड़ का बजट बढ़ाया, टेंडर लगाया

विज्ञापन
कोसली-दादरी रोड वाया बेरली कलां मार्ग की खराब दशा। संवाद
विज्ञापन
जगदीश यादव
विज्ञापन


कोसली। रेवाड़ी-कोसली-दादरी रोड वाया बेरली कलां करीब 33.75 किलोमीटर के इस मार्ग की दशा सुधारने के लिए करीब 5 करोड़ रुपये का बजट बढ़ाया गया है। इस मार्ग पर 37.66 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इससे पहले 32.84 करोड़ रुपये का बजट बनाया गया था।
अब विभाग की तरफ से दोबारा से टेंडर जारी किया गया है। रेवाड़ी से कोसली होकर चरखी दादरी को जाने वाला यह सड़क मार्ग तीन जिलों झज्जर, चरखी दादरी व रेवाड़ी को जोड़ता है। यह सड़क मार्ग करीब 50 गांवों से होकर गुजरता है। सड़क बनने से झज्जर के झाड़ली पावर प्लांट, कोसली शहर और चरखी दादरी शहर के बीच व्यापारिक कारोबार में तेजी आएगी। इस सड़क मार्ग के सुधारीकरण से जहां आम लोगों को सुविधा मिलेगी, वहीं सुधारीकरण हो जाने से वाहन चालकों को भी राहत मिलेगी। इस सड़क मार्ग की हालत मौजूदा समय में काफी खराब है। इस पर बार-बार पैचवर्क करके काम चलाया जा रहा था। साथ ही जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से रात में चलने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी होती है। राज्य सड़क मार्ग होने के कारण यातायात का दवाब अधिक है। खासकर दोपहिया वाहन चालक इन गड्ढों में आए दिन दुर्घटना का शिकार होते हैं। इस सड़क मार्ग के सुधारीकरण के कार्य की उम्मीद से वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


10 साल पहले बना था यह मार्ग
रेवाड़ी-दादरी रोड वाया बेरली कलां राज्य सड़क मार्ग वर्ष 2015 में बनकर तैयार हुआ था। इस सड़क मार्ग पर दिन भर छोटे बड़े वाहनों का तांता लगा रहता है। यह सड़क मार्ग बरेली से डहीना के पास महेंद्रगढ़ मार्ग को भी जोड़ता है। इसके साथ-साथ झाड़ली पावर प्लांट व आसपास लगे सीमेंट के उद्योगों में भारी वाहनों का आना जाना लगा रहता है। इस सड़क मार्ग के सुधारीकरण को लेकर लंबे समय से लोग मांग करते आ रहे हैं।

सड़क के दोनों ओर बढ़ी झाड़ियां, हादसों का बन सकती हैं कारण

इस राज्य सड़क मार्ग के दोनों ओर उगी झाड़ियां परेशानी का सबब बनी हुई हैं। रात में चलने वाले दोपहिया वाहन चालकों को आगे से आने वाले वाहनों की लाइट व सड़क तक फैली झाड़ियों के कारण सड़क का किनारा दिखाई नहीं देता। ऐसे में चालक झाड़ियों में उलझकर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। बार-बार प्रशासन को अवगत करवाने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अब इस सड़क मार्ग के सुधारीकरण के समय इन झाड़ियों को हटाने की आस जगी है। यह झाड़ियां वाहन चालकों के लिए खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन



वर्जन:


रेवाड़ी-कोसली-दादरी रोड वाया बेरली कलां मार्ग की दशा सुधारी जाएगी। बजट जारी हो चुका है। सरकार से अनुमति मिल चुकी है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा।

वीरेंद्र सिंह, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें