धारूहेड़ा। औद्योगिक कस्बा स्थित सभी वार्डों में आवागमन को सुगम बनाने के लिए नगर पालिका 23.45 लाख रुपये की लागत से सड़कों, गलियों और नालियों की मरम्मत कराएगी। इसमें धारूहेड़ा के एक से लेकर वार्ड संख्या 17 तक के सभी गलियों व नालियों की मरम्मत होगी।
अधिकांश गलियों की लंबे समय से रिपेयर कार्य न होने के कारण इन सड़कों पर गड्ढे बन गए हैं। वहीं, कुछ जगह तो टूटने भी लगी हैं। बरसात के मौसम में इन स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे लोगों के आने-जाने में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नालियों की मरम्मत होने के बाद ओवरफ्लो की समस्या भी काफी हद तक काम हो जाएगी। कई बार टूटी हुई नालियों के कारण पानी बाहर आ जाता है। इससे रास्ते पर जलभराव होने के कारण आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। जगह-जगह पर गलियों में रास्तों की हालत खस्ताहाल होने के कारण हादसों का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
बता दें कि लोग लंबे समय से खस्ताहाल गलियों व टूटी नालियों से परेशान हैं। कई बार समस्या इतनी ज्यादा हो जाती है कि नालियों से बदबू भी उठने लगती है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। बरसात के दिनों में स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है।
वर्जन:
धारूहेड़ा के एक से लेकर वार्ड संख्या 17 तक के सभी गलियों व नालियों की मरम्मत होगी। सभी वार्डों में मरम्मत को लेकर टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। -सत्यप्रकाश, एमई, नगर पालिका धारूहेड़ा।