फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: छेड़छाड़ के दोनों आरोपी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शिक्षा विभाग ने गंभीर आरोपों में घिरे दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। पिछले दिनों दो शिक्षकों पर जिले के दो अलग-अलग सरकारी स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप लगे थे। इनमें शिक्षक सुरेश कुमार व शिक्षक राजेश कुमार शामिल है। 24 जुलाई को एक छात्रा के पिता ने शिकायत दी थी कि वह उनकी बेटी स्कूल में 5वीं कक्षा में पढ़ती है। 23 जुलाई को शिक्षक सुरेश कुमार ने बच्ची को अपने कार्यालय में बुलाकर अश्लील हरकत की।
विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। 18 जुलाई को एक छात्रा के अभिभावक ने शिकायत में बताया था कि उनकी बेटी से स्कूल में शिक्षक राजेश कुमार ने अश्लील हरकत की। हंगामा होने पर दो और छात्राओं ने शिक्षक की करतूत बताई थी। आरोपी राजस्थान भाग गया था, वहां से पुलिस पकड़ कर लाई थी। जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष संभारिया ने बताया कि छेड़छाड़ के आरोप में पकड़े गए दोनों शिक्षकों को विभाग की तरफ से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें