फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 200 बेड वाले नागरिक अस्पताल को लेकर निकाला रोष मार्च

विज्ञापन
फोटो : 1200 बेड वाले नागरिक अस्पताल को लेकर मार्च करते ग्रामीण। स्रोत : समिति
विज्ञापन
रेवाड़ी। 200 बेड वाले नागरिक अस्पताल बनाए जाने के समर्थन में मीरपुर के ग्रामवासियों ने रामगढ़ भगवानपुर गांव के साथ शहीद भगतसिंह चौक मीरपुर पर कैंडल मार्च करते हुए गांव में जन जागरण अभियान चलाया और एक सभा की गई। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में रामगढ़ भगवानपुर के धरने व आंदोलन को समर्थन दिया और सरकार से मांग की कि भगवान पुर की जगह हर तरह से बिल्कुल उपयुक्त है। 200 बेड का नागरिक अस्पताल बनाया जाए।
विज्ञापन

रामगढ़ भगवानपुर की अस्पताल बनाओ संघर्ष कमेटी के रोशन लाल, देवेन्द्र कुमार, तेज सिंह, मास्टर अरविंद कुमार, हनुमंत उर्फ पिलानी, बिरेंद्र कुमार व अनेक सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर गांव के पूर्व सरपंच अशोक कुमार उर्फ बिल्लू सरपंच, पूर्व हेडमास्टर उदय राज राव नबरदार, कामरेड शेर सिंह, मास्टर सुधीर कुमार एडवोकेट, योगेश यादव एडवोकेट, सामाजिक कार्यकर्ता शीशपाल, राजेंद्र कुमार, रामफल, अशोक कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें