08जेएनडी02-लाइब्रेरी में किताबें वितरित करते हुए पोंकर खेड़ी की पंचायत। स्रोत पंचायत
जींद। पोंकर खेड़ी की पंचायत ने रविवार को गांव की खाप लाइब्रेरी में बच्चों को ऐतिहासिक किताबें उपलब्ध कराई।
सरपंच राजकुमार ढुल और सदस्यों ने बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए कहा कि किताबें और लाइब्रेरी से ही गांव के युवाओं का उज्ज्वल भविष्य है। युवा जितना ज्यादा समय लाइब्रेरी में किताबें पढ़ने में बिताएंगे, उतना ही गांव विकास की ओर बढ़ेगा।
विश्वास दिलाया कि पंचायत इस खाप लाइब्रेरी में किसी भी प्रकार की सुविधा की कमी नहीं रहने देगी। जुलाना विधायक विनेश फोगाट को गांव की लाइब्रेरी में दो एसी लगवाने और किताबें रखने के लिए रैक दिलाने के लिए पत्र लिखे जा चुके हैं। संवाद