फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एक करोड़ रुपये कर्ज से लदे पूर्व रेलवेकर्मी का होटल में फंदे से लटकता मिला शव

Sat, 10 Oct 2026 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जांच करती पुलिस की टीम। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के रेलवे रोड स्थित अनिल होटल में अटेली थाना क्षेत्र के गांव टेंगरा निवासी पूर्व रेलवेकर्मी सुशांत (32) का शव कमरे में फंदे लटकता मिला। वह एक करोड़ रुपये कर्ज से लदे थे। आशंका जताई जा रही है कि कर्ज से परेशान होकर उन्होंने खुदकुशी की होगी। वह 5 अक्तूबर से होटल में ठहरे थे।
विज्ञापन

घटना की सूचना शुक्रवार की दोपहर मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। कमरे से लैपटॉप, मोबाइल सहित अन्य सामान भी मिले हैं। शराब की बोतल भी मिली है।
दोपहर करीब एक बजे होटल कर्मी कमरे में पहुंचा और दरवाजा खोलकर देखा तो सुशांत का शव लटक रहा था। पूर्व रेलवेकर्मी ने बेडशीट के सहारे फंदा लगाया था। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार युवक के साथ कुछ दिनों तक एक महिला के ठहरने की जानकारी सामने आई है। युवक के कर्ज से परेशान होने की बात सामने आई है। सुशांत पहले रेलवे में कर्मचारी था, लेकिन नशे की लत के चलते उसकी नौकरी चली गई थी।
बताया जा रहा है कि रेलकर्मी पर 20 लाख रुपये का कर्ज था, जिसे परिवार ने खेत बेचकर चुकाया था। नौकरी जाने के बाद वह जुआ खेलने लगा था और इस कारण उस पर दोबारा कर्ज बढ़ गया।
उस पर करीब एक करोड़ रुपये का कर्ज हो गया था। हालांकि, कर्ज की रकम और युवक की मौत के कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

5 अक्तूबर को होटल में आई थी महिला
पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक अपने साथ लैपटॉप रखता था और उस पर काम करता था, लेकिन वह क्या काम करता था, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस के अनुसार युवक ने 5 अक्तूबर को होटल में कमरा लिया था। होटल में आने वाले पहले दिन एक महिला भी उससे मिलने आई थी, जो रात करीब 11 बजे वहां से चली गई। इसके बाद से युवक के साथ कमरे में किसी अन्य व्यक्ति के होने की जानकारी नहीं मिली है। पिछले दिन से युवक कमरे में अकेला था। जब कर्मचारी गया तो देखा कि कमरे का दरवाजा भी खुला हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

होटलों में पहले भी मिल चुके हैं शव
रेवाड़ी जिले में होटलों और गेस्ट हाउस में शव मिलने की घटनाएं पहले हो चुकी हैं। 3 अप्रैल को रेलवे रोड स्थित एक होटल में गुरुग्राम निवासी 24 वर्षीय नरेश कुमार का शव मिला था। 21 अप्रैल को धारूहेड़ा सेक्टर-6 के होटल में राहुल कुमार मृत मिला था। 11 अगस्त को बावल के होटल में राजस्थान निवासी जसवीर का शव मिला था। इसके बाद 21 सितंबर को रेवाड़ी बस स्टैंड के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में ईश्वर सिंह का शव मिला। अब रेलवे रोड स्थित अनिल होटल में 32 वर्षीय युवक का शव मिलने से एक बार फिर होटल में ठहरने वालों की सुरक्षा और निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

वर्जन:
रेलवे रोड स्थित अनिल होटल के कमरे में युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।-सूबे सिंह, प्रभारी, शहर थाना

जांच करती पुलिस की टीम। संवाद

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें