फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तीन वर्षीय मासूम का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, हत्या की आशंका

Thu, 27 Mar 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कोसली रेलवे ट्रैक पर जांच करते पुलिस की टीम। संवाद
विज्ञापन
कोसली। कोसली रेलवे ट्रैक पर मंगलवार देर रात एक 3 वर्षीय बच्ची का शव मिला है। पुलिस हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने की आशंका जता रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात मालगाड़ी के चालक ने रेलवे ट्रैक पर शव देख स्टेशन मास्टर को जानकारी दी। सूचना पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मंगलवार देर रात करीब 12 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
जिस स्थान पर बच्ची का शव मिला है, वहां से 20 कदम की दूरी पर आबादी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
ट्रेन से कटकर मौत की आशंका नहीं

प्रथम दृष्ट्या शव देखकर ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है कि ट्रेन से कटकर मासूम की मौत हुई होगी। पुलिस का भी मानना है कि किसी ने बच्ची के शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका है। आसपास के लोगों ने शव पहचानने से इन्कार कर दिया है। इससे तय है कि बच्ची को कोई लेकर यहां आया होगा।
विज्ञापन

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार


पुलिस के मुताबिक, शव की पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू हो पाएगी। अभी शिनाख्त के की कोशिशें जारी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा कि आखिर बच्ची की मौत का कारण क्या है। पत्थर से मारने की भी बात सामने आ रही है।

बच्ची की मौत से कस्बे में फैली सनसनी


बच्ची का शव मिलने की सूचना से शहर में हर कोई स्तब्ध है। बच्ची की पहचान के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो शेयर किए जा रहे हैं।



-बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में यही लग रहा है कि किसी ने हत्या कर शव ट्रैक पर फेंका होगा। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


-श्याम सिंह, प्रभारी, जीआरपी थाना

कोसली रेलवे ट्रैक पर जांच करते पुलिस की टीम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें