फोटो : 10पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी। स्रोत : पीआरओ
रेवाड़ी। चौकी भाड़ावास गेट पुलिस ने मकान से नकदी और जेवर चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान महरौली (दिल्ली), हाल आबाद मोहल्ला धक्का बस्ती निवासी आशु व मोहल्ला बारा हजारी निवासी नरेंद्र उर्फ पाली के रूप में हुई है।
प्रारंभिक पूछताछ के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि आरोपी आशु ने महिला के मकान से जेवरात चोरी करके आरोपी नरेंद्र उर्फ पाली को बेच दिए थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
मोहल्ला बास सिताबराय निवासी संदीप ने बताया कि 21 मार्च को वह और उसकी बेटी कॉलेज गई हुई थी। दोपहर लगभग 3 बजे वह घर आए, तो मकान के मेन गेट पर ताला नहीं था। मकान के अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने थाना शहर रेवाड़ी में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।