संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। स्वतंत्रता दिवस को लेकर देश के वीर बलिदानियों की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को गांव डूंगरवास स्थित पंचायत घर में किया गया। हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन के जिला प्रधान मनोज मसानी और ग्राम डूंगरवास के युवा साथियों के संयुक्त प्रयास से शिविर लगाया गया।
शिविर का उद्घाटन ग्राम डूंगरवास के सम्मानित नागरिक रमेश कुमार व सरपंच विपिन कुमार ने किया। सरपंच ने कहा कि रक्तदान एक अत्यंत पवित्र और मानवता से जुड़ा कार्य है। रक्तदान से न केवल जरूरतमंद की जान बचती है बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।
एक स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक 3 महीने में रक्तदान कर सकता है। एपीसी सुंदर यादव ने हसला के जिला प्रधान मनोज मसानी को 70वीं बार रक्तदान करने पर बधाई दी।
ब्लाॅक समिति के सदस्य राजेश कुमार, सुमन सरपंच, समय सिंह यादव ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। युगल किशोर, सुरेंद्र यादव, सत्यवान यादव ने रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट प्रदान किया। सामान्य अस्पताल रेवाड़ी की ओर से डॉक्टर सौरव, गौरव यादव व अन्य सहयोगियों ने रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया।
इस मौके पर श्योताज यादव, मास्टर निर्मल यादव, मनोज ठेकेदार, थानेदार बिजेंद्र सिंह, मास्टर विनोद यादव मौजूद रहे।