फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पुलवामा के शहीदों की याद में लगाया रक्तदान शिविर

विज्ञापन
फोटो : 16गांव दखोरा में रक्तदान शिविर में रक्तदाता का हौंसला बढ़ाते हुए। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
कोसली। पुलवामा के वीर शहीदों की याद में विजय एकता मंच की तरफ से गांव दखौरा में आठवें रक्तदान शिविर का आयोजन कर 54 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। राष्ट्रीय कैंसर संस्थान एम्स बाढ़सा के सहयोग से पूरा कार्यक्रम हुआ। शिविर का उद्घाटन मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी अभिमन्यु यादव ने रिबन काटकर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रक्त परमात्मा की अनूठी देन है, जिससे मानव जीवन चलता है। रक्त के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। यह एकमात्र ऐसी चीज है, जिसे किसी फैक्ट्री में तैयार नहीं किया जा सकता। केवल रक्तदाताओं द्वारा ही इसे प्राप्त किया जा सकता है, जो अनमोल जीवन को बचाने में मदद करता है। उन्होंने सभी स्वस्थ व्यक्तियों से आह्वान किया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति को हर 3 महीने में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। अभिमन्यु यादव के इस आह्वान पर युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान किया। राष्ट्रीय कैंसर संस्थान एम्स बाढ़सा की मेडिकल टीम ने सभी रक्तदाताओं की जांच की और आयोजन समिति द्वारा रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें