फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भाकियू चढूनी की बैठक 7 को, किसानों की मांगों पर होगी चर्चा

Sat, 04 Oct 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 22जानकारी देते जिला प्रधान समय सिंह। स्रोत : यूनियन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की बैठक शनिवार को हुई जिसमें आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। तय किया गया कि 5 अक्तूबर को होने वाली बैठक अब 7 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से अनाज मंडी स्थित किसान भवन में प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल की अध्यक्षता में होगी।
विज्ञापन

भाकियू (चढ़ूनी) के जिला प्रधान समय सिंह ने बताया कि बैठक में किसान और मजदूरों से जुड़ी समस्याओं पर मंथन होगा। फसल बीमा का पैसा किसानों को नहीं मिल रहा है। पंजीकरण में दिक्कतें आ रही हैं। किसानों को बाजरा औने-पौने दामों पर बेचना पड़ रहा है। इन मुद्दों पर चर्चा होगी।
बैठक में निर्णय लिया गया कि किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन तैयार कर जिला उपायुक्त या एसडीएम को मौके पर ही सौंपा जाएगा। आगामी बैठक में यूनियन का विस्तार भी किया जाएगा और अधिक से अधिक किसान-मजदूरों को संगठन से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में राजेंद्र कुमार गेरा, मुन्नी बूढ़पुर, मनीषा यादव, राजकुमार, शीशराम साहब, वेद सुल्तानिया, रोशन लाल दरोगा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें