फोटो : 12संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्षा वंदना पोपली की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई।
जिला अध्यक्षा वंदना पोपली ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली की ओर से निर्देशित हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान पर विद्यालय, महाविद्यालय, सभी मंडलों के प्रत्येक बूथ पर आयोजन कर प्रमुख वक्ताओं द्वारा भारत रत्न व डॉक्टर बाबा साहब आंबेडकर के योगदान, उनके व्यक्तित्व और संविधान की प्रस्तावना तथा संविधान के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला जाएगा।
वहीं, जिला स्तर पर भी संविधान ही सर्वोपरि विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें संविधान पर व्याख्यान, संविधान पर पेंटिंग प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाएगी।
इस बैठक में कार्यक्रम संयोजक अनूप धनखड़, जिला सह चुनाव प्रभारी पंडित हिमांशु पालीवाल, कार्यक्रम सह संयोजक अतुल स्वामी, नरेश चेतीवाल, सतपाल धूपिया, जिला मीडिया प्रभारी जतिन अर्नेजा उपस्थित रहे।