फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के हक पर डाका डाल रही भाजपा : चिरंजीव राव

Sun, 11 Jan 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मॉडल टाउन स्थित गांधी चौक पर प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाजपा सरकार की ओर से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलकर जी राम जी करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को मॉडल टाउन स्थित गांधी चौक पर अनशन किया। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक चिरंजिव राव ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के हक पर डाका डाल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार के पास नई योजनाएं शुरू करने के अनेक अवसर हैं लेकिन गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण भारत से जुड़ी ऐतिहासिक योजना मनरेगा का नाम बदलना निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि यह केवल नाम बदलने का मामला नहीं बल्कि यह गरीबों के संवैधानिक अधिकारों पर सीधा हमला है। योजना का नाम बदलकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान किया गया है। कहा कि मनरेगा ने ग्रामीण गरीबों को रोजगार, आत्मसम्मान और आर्थिक सुरक्षा दी है। इसे कमजोर करने की कोशिश को कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने काम की गारंटी, मजदूरी की गारंटी और जवाबदेही की गारंटी सुनिश्चित करने की मांग की। मनरेगा में किए गए सभी बदलावों को वापस लिया जाए, न्यूनतम मजदूरी 400 प्रतिदिन निर्धारित की जाए।
कहा कि भाजपा सरकार ने इन मांगों को नहीं माना और मनरेगा से छेड़छाड़ बंद नहीं की तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


अनशन में पूर्व मंत्री जगदीश यादव, एमएल रंगा, जसवंत यादव, कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी, शहरी अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश यादव और सीमा धमीजा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें