फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राहुल गांधी माफी मांगो के नारे लगाकर भाजपा ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन कर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते भाजपा नेता व कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने शनिवार को महात्मा गांधी चौक पर कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी माफी मांगो के नारे लगाते हुए कांग्रेस पर लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तोड़ने का आरोप लगाया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने किया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के संबंध में कांग्रेस मंच से की गई टिप्पणी अपमानजनक है। देश के प्रधानमंत्री का अपमान, वास्तव में पूरे देश का अपमान है। कांग्रेस नेताओं को ऐसी भाषा का प्रयोग करने से पहले लोकतांत्रिक गरिमा और जनता की भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक कांग्रेस इस बयान के लिए जनता से माफी नहीं मांगती, तब तक भाजपा का विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली ने कहा कि कांग्रेस जब भी सत्ता से दूर होती है, तब इस प्रकार की ओछी राजनीति पर उतर आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें