प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव ने पूरे प्रकरण के सवाल पर कहा कि बुधवार को राव इंद्रजीत मेरे घर आए थे। यादव ने कहा कि राव को बताया गया था कि कार्यकर्ताओं में गुस्सा है, यदि आप चाहें तो बैठक बुलाकर उनके सवालों के जवाब दिए जा सकते हैं।
इसके बाद ही वीरवार को कार्यकर्ताओं के सवाल देने के लिए राव इंद्रजीत कार्यक्रम में पहुंचे थे। लेकिन राव इंद्रजीत सवालों का संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए। यादव ने कहा पार्टी के कार्यकर्ता संस्कारवान है, उन्होंने कोई भी गलत प्रश्न नहीं पूछा। पार्टी कार्यकर्ताओं के बगैर कोई नहीं जीत सकता है।
नड्डा के आगमन से एक दिन पहले हंगामा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को अभय सिंह चौक के पास स्थित एक समारोह स्थल में एक चुनावी जनसभा करने आने वाले हैं। लेकिन वीरवार को हुए बवाल के बाद रुठों को मनाने की बजाय दूरियां ज्यादा बढ़ गई हैं। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से वीरवार को हुए बवाल पर काई संज्ञान लिया जाएगा या नहीं।
बागी होकर चुनाव मैदान में है भाजपा विधायक
टिकट कटने के बाद से ही रेवाड़ी भाजपाई टिकट मिलने वाले प्रत्याशी को नहीं पचा पा रहे हैं। टिकट कटते ही भाजपा विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने निर्दलीय मैदान में उतरने का एलान कर दिया था।
कुछ दिनों पहले ही भाजपा में शामिल हुए और लगातार विधानसभा चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे सतीश यादव ने राव इंद्रजीत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। ऐसे में रेवाड़ी सीट पर टिकट वितरण के बाद से हंगामा मचा हुआ है।