फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने जीएसटी को बनाया जनहितैषी : जवाहर यादव

Tue, 16 Sep 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 22भाजपा जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता करते भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव। स
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाजपा कार्यालय में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जवाहर यादव ने भाजपा सरकार ने जीएसटी को सरल और जनहितैषी बनाया है। कांग्रेस स्पष्ट करे कि वह इसका समर्थन करेगी या विरोध। यूपीए सरकार राज्यों का विश्वास अर्जित न कर पाने के कारण जीएसटी लागू करने में विफल रही थी।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में जवाहर यादव ने कांग्रेस पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक ओर तो इनके नेता जीएसटी काउंसिल में फैसलों का समर्थन करते हैं, वहीं बाहर आकर राहुल गांधी और अन्य नेता उन्हीं फैसलों का विरोध करने लगते हैं।
उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस चाहती है कि तंबाकू और गुटखा पर सिर्फ 5 प्रतिशत जीएसटी लगाया जाए? यदि कांग्रेस टैक्स कटौती का विरोध करती है तो जनता उनके असली चेहरे को भलीभांति पहचान जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह स्पष्ट करना होगा कि वह आम जनता को राहत देने वाले इस फैसले का समर्थन करेगी या विरोध।
विज्ञापन

प्रेस वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, महामंत्री कुलदीप चौहान, पं. हिमांशु पालीवाल, प्रवक्ता एडवोकेट नितेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी जतिन अरोड़ा, नीतू चौधरी, बीर सिंह छावड़ी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

भाजपा सरकार का दृष्टिकोण अन्य दलों से भिन्न
जवाहर यादव ने कहा कि जीएसटी का सरलीकरण आम जनता और व्यापारियों को बड़ी राहत देने के उद्देश्य से किया गया है। इससे रोजमर्रा की खर्चों में कमी आएगी, स्वास्थ्य और बीमा सेवाएं सस्ती होंगी तथा व्यापारिक माहौल और अधिक सुगम बनेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का दृष्टिकोण अन्य दलों से भिन्न है। कई सरकारें छोटे-छोटे उपायों से जनता को तुष्ट करने का प्रयास करती रही हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी हमेशा ऐसे बड़े और दूरगामी कदम उठाते हैं जिनका सीधा लाभ आम जनता तक पहुंचे। जीएसटी दरों में की गई व्यापक समीक्षा इसी दिशा में उठाया गया कदम है, जो निश्चित रूप से देश की आर्थिक ताकत को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें