रेवाड़ी। सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद भी त्योहारी सीजन में व्यापारी बेहतर कारोबार की उम्मीद जता रहे हैं। कीमत बढ़ने के कारण हल्के और आकर्षक आभूषणों की मांग बढ़ सकती है।
पिछले एक वर्ष में सोने के दामों में करीब 33 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वर्ष 2024 में जहां सोना करीब 80 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास था, वहीं अब 2025 सितंबर में इसकी कीमत बढ़कर 1.13 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुकी है।
शादी-विवाह जैसे सामाजिक आयोजनों में लोग अब मनचाहे आभूषण खरीदते हैं। सर्राफा कारोबारी प्रवीण सैनी ने बताया कि सोने के भाव में उछाल जरूर आया है, मगर कारोबार पर इसका बहुत ज्यादा प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। लोग सीजन में खरीदारी करते ही हैं।
ऐसे में हर साल त्योहारी सीजन में कारोबार बेहतर ही रहा है। इस बार भी यही उम्मीद है। वहीं, कारोबारी विवेक का कहना है कि अगर कोई कम सोना खरीदता है तो उसके लिए अलग से वैरायटी रखी गई है, ऐसे में सोना खरीदने आए हर वर्ग को ध्यान में रखा जाता है।
पिछले एक सप्ताह का भाव :
16 सितंबर1,13500 रुपये
15 सितंबर1,13200 रुपये
14 सितंबर1,13200 रुपये
13 सितंबर1,13200 रुपये
12 सितंबर1,12700 रुपये
11 सितंबर1,12700 रुपये
10 सितंबर1,12100 रुपये