फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने क्षेत्रवाद के कलंक को मिटाया : डॉ. बनवारी

विज्ञापन
परियोजना का उद्घाटन करते मंत्री डॉ. बनवारी लाल - फोटो : Rewari
विज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सेकेंडरी स्कूलों में स्थापित किए गए एजूसेट सिस्टम को सही ढंग से प्रयोग करने के लिए सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित की जाएगी ताकि ग्रामीण आंचल के स्कूलों में एजूसेट प्रणाली को सुचारु रूप से बिजली दी जा सके। इसके अलावा, राज्य सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 1190 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया है और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिये इस साल 220 स्वास्थ्य केन्द्रों में सौर ऊर्जा के प्लांट स्थापित किये जाएंगे।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने गांव नैचाना में 45 लाख रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करने उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सौर उर्जा को बढ़ावा देने के लिये प्रदेश सरकार द्वारा बड़े स्तर पर प्रयास किये जा रहे है। प्रदेश में 160 सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित किये जा चुके है और स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, गोशलाओं तथा सरकारी भवनों की छतों पर सौर ऊर्जा प्लांट लगाये जा रहे है। उन्होंने कहा कि किसानों को सौर ऊर्जा पंप लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है और इसके लिये किसानों को यह पम्प लगाने के लिये लागत खर्च पर 75 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध करवाने का प्रावधान है। इसके लिये लगभग 1600 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है।
मंत्री ने कहा कि कोयले और पैट्रोल से बिजली उत्पादन न केवल मंहगा है बल्कि इससे वातावरण में प्रदूषण भी अधिक फैलता है।
उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में बीजेपी सरकार प्रदेश में सबका साथ-सबका विकास के सिद्धांत पर चलकर समान विकास कार्य कर रही है। प्रदेश के हर गरीब से गरीब व्यक्ति तक सभी योजनाओं का लाभ पहुंचे यह सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें