फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई बिरसा मुंडा की जयंती

विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान एक मंच पर आए शिक्षक। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के विद्यालयों में जागरूकता पखवाड़े के अंतर्गत बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित निबंध लेखन सहित अन्य प्रतियोगिताएं करवाई गई।
विज्ञापन

जिला परियोजना अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस पर जिलेभर के स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम किए गए। उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा एक महान योद्धा होने के साथ-साथ समाज सुधारक भी थे।
उन्होंने आदिवासी समाज में जागृति लाने का कार्य किया। वहीं समाज के समस्त लोगों को प्रकृति से प्रेम करने की अलख भी जगाई। विद्यार्थियों को संत और वीर-महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए उनके विचारों का जीवन में अनुसरण करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि हमें भी पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे और प्रकृति के दोहन को रोकना होगा।
जिला परियोजना अधिकारी ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा प्रकृति प्रेमी आदिवासी समाज में जागरूकता की अलख जगाने वाले भगवान बिरसा मुंडा की जीवन पर आधारित निबंध लेखन, भाषण व कविता आदि प्रतियोगिताएं करवाई गईं जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभागिता दर्ज की।
विद्यालयों में सांस्कृतिक और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। विद्यार्थियों को जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालयों में सहभोज का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें