फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख से ज्यादा की नकदी सहित बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के गांव रघुनाथपुरा में आयोजित एक शादी कार्यक्रम में आए गांव प्राणपुरा निवासी व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। इसमें दो लाख 35 हजार रुपये की नकदी भी रखी हुई थी। बावल थाना पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव नांगल तेजू निवासी राहुल उर्फ पव्वा के रूप में हुई है। पुलिस ने चोरी की दो बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन

गांव प्राणपुरा निवासी जगन्नाथ ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 28 फरवरी की रात करीब आठ बजे वह बाइक से गांव रघुनाथपुरा निवासी अंकित के यहां आयोजित शादी कार्यक्रम में आए थे। इस दौरान बाइक की डिग्गी में दो लाख 35 हजार रुपये भी रखे हुए थे। वह बाइक अंकित के घर के बाहर खड़ी कर अंदर चले गए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे वापस आए तो घर के बाहर से बाइक गायब थी। उन्होंने अपने स्तर पर मोटरसाइकिल की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया था।
जगन्नाथ ने गांव नांगल तेजू निवासी राहुल उर्फ पव्वा पर मोटरसाइकिल व नकदी चोरी करने का संदेह जताते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। आरोपी राहुल काफी देर तक उनकी बाइक के पास ही खड़ा हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी द्वारा चोरी की गई एक और बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी से नकदी के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें