फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दिल्ली से चोरी की गई बाइक रेवाड़ी में बरामद, महेंद्रगढ़ का युवक गिरफ्तार

Wed, 05 Apr 2023 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर में चोरों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। गांव भाड़ावास चौकी पुलिस ने एक मैकेनिक को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा है। आरोपी से बरामद की गई बाइक दिल्ली से चोरी की गई थी। आरोपी की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के गांव खुड़ाना निवासी दीपक के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार गांव भाड़ावास चौकी पुलिस की टीम मंगलवार की शाम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक चोरी की बाइक पर बावल से सुलखा गांव की तरफ आ रहा है। पुलिस टीम ने गांव सुलखा के निकट नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बुलेट बाइक पर आ रहे एक युवक को रोककर कागजात दिखाने के लिए कहा, लेकिन वह कोई कागजात नहीं दिखा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने युवक से बरामद बाइक की जांच की तो पता लगा कि यह चोरी की है। यह बाइक अक्टूबर 2022 में दिल्ली से चोरी हुई थी। वेस्ट दिल्ली के टैगोर गार्डन निवासी निखिल के नाम पर रजिस्टर्ड है। निखिल द्वारा दिल्ली के राजौरी गार्डन थाना में चोरी का केस भी दर्ज कराया हुआ है। आरोपी युवक दीपक जिला महेंद्रगढ़ के गांव खुड़ाना का रहने वाला है और वर्तमान में गांव राजगढ़ में रिश्तेदार के पास रहता है। आरोपी ने दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बनीपुर चौक पर मैकेनिक की दुकान खोल रखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें