फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डीसी बोले - मंडियों में किसानों को नहीं होगी परेशानी, अधिकारियों को दिए निर्देश

Wed, 05 Apr 2023 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से रबी फसल खरीद के दौरान मंडियों में आने वाले किसानों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। प्रशासन की ओर से किसानों की आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। डीसी बुधवार को रबी फसल खरीद को लेकर अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि फसलों की खरीद के लिए प्रशासनिक स्तर पर पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिले में गेहूं व सरसों की खरीद के लिए रेवाड़ी, कोसली, बावल में खरीद केंद्र बनाए गए हैं। हैफेड, वेयर हाउस, खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा निर्धारित नमी से ऊपर की फसल की खरीद की जाएगी। सरकार द्वारा सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5450 रुपये और गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2125 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में फसल खरीद के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। बैठक में एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, एसडीएम बावल संजीव कुमार, डीएसपी अमित भाटिया, डीएफएससी कुशलपाल बूरा, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें