फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों ने आईटीआई छात्र पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में आईटीआई के छात्र पर कुछ बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया। घायल छात्र को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं सेक्टर-6 थाना पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताया गया कि रेवाड़ी के गांव गढ़ी निवासी दीपक व रोहित दोनों खरखड़ा आईटीआई के छात्र हैं। दोनों धारूहेड़ा बस स्टैंड से पैदल अपने घर की तरफ जा रहे थे। सेक्टर छह और चार के बीच कच्चे रास्ते में बाइक सवार धारूहेड़ा निवासी विकास और उसके 2 अन्य साथियों ने रोक लिया। पहले दोनों से पूछा कि कहां के रहने वाले हो। दीपक ने जैसे ही गढ़ी गांव का नाम लिया तो तीनों उस पर टूट पड़े। विकास ने रॉड से दीपक को गंभीर चोटें मारी। वहीं रोहित अपनी जान बचाकर मौके से भाग गया। घायल दीपक को आसपास से गुजर रहे लोगों की मदद से तुरंत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें