फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने महिला की चेन छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोनसीवास रोड पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने बाजार से घर लौट रही महिला से सोने की चेन छीन ली। पीड़ित ने मॉडल टाउन थाना में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विजय नगर निवासी पूजा ने पुलिस में दी गई शिकायत में कहा कि वह शनिवार को बाजार गई हुई थी। जब कोनसीवास रोड से घर लौट रही थी तो श्याम वाटिका के पास पीछे से मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने उसकी सोने की चेन झपट ली और पोसवाल चौक की ओर फरार हो गए। महिला की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने झपटमारी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले भी शनिवार को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने धारूहेड़ा में भी इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है। धारूहेड़ा के सेक्टर-छह निवासी बिमला देवी से भी दो बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली थी। दोनों ही वारदात करने वाले बदमाशों के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया है। सेक्टर-छह थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें