फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

Sat, 07 Dec 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंड। गोविंदपुरी सर्विस रोड के समीप एक बाइक चालक ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को दी शिकायत में गांव नांधा निवासी भूपेंद्र ने बताया कि उसका बड़ा भाई सुनील कुमार गांव नांधा में एक कंपनी में काम करता है। शाम के समय कंपनी से घर लौट रहा था। उसके पीछे अपनी बाइक से भूपेंद्र भी चल रहा था। गोविंदपुरी सर्विस रोड के समीप उसके भाई की बाइक एक खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित की शिकायत पर कुंड चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती घायल

कोसली। गांव खेड़ी के पास एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। पुलिस को दी शिकायत में गांव नेहरूगढ़ निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उसका बेटा राजकुमार पत्नी के साथ बाइक से गांव डहीना से नेहरूगढ़ आ रहा था। जब वह गांव खेड़ी पार करके नहर के पास पहुंचे तभी सामने से एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। नाहड़ चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें