फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शादी की पार्टी दे रहा था भूरिया, कहासुनी में कर दी योगेश की हत्या

Fri, 05 Sep 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
आरोपी, देवेन्द्र उर्फ भूरिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। चौकी गढ़ी बोलनी पुलिस ने गांव बोलनी में 27 अगस्त की रात हुई योगेश हत्याकांड की गुत्थी सुलझा दी है। मामले में गांव बोलनी निवासी आरोपी देवेंद्र उर्फ भूरिया को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शादी की पार्टी दे रहा था। इसी बीच कहासुनी होने पर उसने भाई व अन्य के साथ मिलकर योगेश की हत्या कर दी थी।
बावल डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने पत्रकार वार्ता में बताया कि आरोपी भूरिया की डेढ़ माह पहले शादी हुई थी। उसी को लेकर वह पार्टी दे रहा था। उसी समय योगेश वहां आ गया और शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया।
विज्ञापन

विवाद बढ़ते ही आरोपी देवेंद्र, उसका भाई और एक अन्य साथी ने मिलकर योगेश पर फरसे और डंडों से हमला कर दिया जिससे योगेश की हालत बिगड़ गई और उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

डीएसपी ने बताया कि आरोपी देवेंद्र से पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से चार दिन का पुलिस रिमांड मंजूर हुआ है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी। अन्य फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

-
गांव के स्कूल के पास पी रहे थे शराब
डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि गांव बोलनी निवासी रामकिशन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 27 अगस्त की रात उनके चचेरे भाई का बेटा योगेश गांव के स्कूल के पास मौजूद था। इस दौरान गांव के कुछ युवकों ने योगेश पर डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उपचार के दौरान 28 अगस्त को उसकी मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर मामला दर्ज किया था। बाद में हत्या की धारा जोड़ी गई थी। योगेश शादीशुदा था, उसका एक बच्चा भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें