रेवाड़ी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए भुज-दिल्ली-भुज नई दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने का निर्णय लिया है। शुभारंभ जालोर-दिल्ली के बीच एक तरफा उद्घाटन स्पेशल ट्रेन के रूप में किया जाएगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि जालोर-दिल्ली उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 22 मई को जालोर से शाम साढ़े 4 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन जयपुर स्टेशन पर रात डेढ़ बजे पहुंचेगी और सुबह 7 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
यह ट्रेन मोकलसर, समदड़ी, लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर और रेवाड़ी स्टेशन पर ठहराव करेगी। इस स्पेशल ट्रेन में 18 डिब्बे होंगे। इनमें 1 सेकंड एसी, 3 थर्ड एसी, 8 स्लीपर श्रेणी, 4 सामान्य श्रेणी, 1 गार्ड कोच और 1 पावरकार शामिल रहेगा।