भिवाड़ी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण ने सोमवार शाम को आदेश जारी कर थाना अधिकारियों और अन्य पदों पर व्यापक फेरबदल किया है। इस आदेश के तहत सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर बने कई अधिकारियों को विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि पहले से कार्यरत कई थाना प्रभारियों का तबादला कर उन्हें नए पदों पर तैनात किया गया है।
सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से नए पदों पर जॉइनिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। इंस्पेक्टर सचिन शर्मा को भिवाड़ी थाना अधिकारी नियुक्त किया गया। दारा सिंह को पुलिस लाइन से यूआईटी थाना अधिकारी बनाया गया। सतीश कुमार को पुलिस लाइन से चोपानकी थाना अधिकारी, नाथूलाल को पुलिस लाइन से महिला थाना अधिकारी बनाया है।
वीरेंद्र कुमार को खुशखेड़ा थाना अधिकारी, मुकेश कुमार को टपूकड़ा थाना अधिकारी, जयप्रकाश को तिजारा थाना अधिकारी, महेंद्र यादव को जेरौली थाना अधिकारी लगाया गया है। पूर्व भिवाड़ी थाना अधिकारी देवेंद्र प्रसाद शर्मा का तबादला शेखपुर अहीर थाना अधिकारी के रूप में किया गया है।
पुलिस लाइन इंचार्ज संजय शर्मा को यातायात शाखा प्रभारी, भरत लाल को पुलिस लाइन इंचार्ज, यूआईटी थाना अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर को एसपी ऑफिस में अपराध सहायक कार्यालय, खुशखेड़ा थाना अधिकारी (सब इंस्पेक्टर) हनुमान प्रसाद को टपूकड़ा थाना में लगाया गया है।
इसी तरह जेरौली थाना अधिकारी विक्रम सिंह को डीएसटी प्रभारी तथा भिवाड़ी मोड़ चौकी प्रभारी, लोकेश कुमार को शेखपुर अहीर थाना अधिकारी से हटाकर जेरौली पडासली चौकी इंचार्ज, राजीव शर्मा को भिवाड़ी पुलिस लाइन से एमओबी प्रभारी, भिवाड़ी यातायात प्रभारी गिरिजा गोस्वामी को महिला थाना में लगाया गया है।