फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मेनका गांधी ब्रिगेड ऑर्गेनाइजेशन के एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष बने भरत

Sat, 09 Aug 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 12भरत सिंह का फूल माला से स्वागत करते गणमान्य। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बावल। मेनका गांधी ब्रिगेड ऑर्गेनाइजेशन के एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हरचंदपुर निवासी भरत सिंह का स्वागत मोहल्ला हसनपुर में शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में किया गया।
समारोह की अध्यक्षता तिहाड़ा निवासी भगवाना सैक्ट्री और संचालन एडवोकेट राजेंद्र सिंह ने किया। राजेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन में भरत सिंह को प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिलना उपलब्धि की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरण सिंह खेड़ा मुरार को ओबीसी सेल का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। चरण सिंह ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।
प्रदेश अध्यक्ष भरत सिंह ने हाईकमान का आभार जताते हुए कहा कि संगठन के विश्वास पर वह खरा उतरेंगे। संगठन को मजबूत करेंगे और विशेषकर एससी वर्ग के युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे।
इस मौके पर पहलवान महेंद्र सिंह, धर्म सिंह, भगवान राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें