फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भाकियू ने एसडीएम को बताईं मांगें, मुख्यमंत्री से मिलने के लिए मांगा समय

Wed, 04 Jun 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 25एसडीएम सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन देते भारतीय किसान यूनियन चढूनी के पदाधिकारी। स्रोत
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) चढूनी के पदाधिकारी एसडीएम सुरेंद्र सिंह के साथ मुलाकात करने के लिए पहुंचे। प्रधान समय सिंह ने बताया कि 15 जून को रेवाड़ी के अंदर मुख्यमंत्री नायब सैनी आ रहे हैं। इलाके की और किसान मजदूरों की बहुत ज्यादा समस्या है। इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा है।
विज्ञापन

यूनियन ने चेताया कि अगर यूनियन के पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री से नहीं मिलाया गया तो रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इलाके के अंदर भावांतर के पैसे बाजरा के 2023 के, क्षतिपूर्ति पोर्टल और जिले में कोई बीज खाद का शोध केंद्र भी नहीं है। ओलावृष्टि से जो नुकसान है उसकी फाइल का हमें पता ही नहीं है। किसान मजदूरों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलना बहुत जरूरी है। प्रशासन ने कहा है कि इसके बारे में आपको बहुत जल्दी बता दिया जाएगा।
इस मौके पर जिला कार्यकारी प्रधान राजेंद्र कुमार गेरा, जिला उप प्रधान बाबूलाल कालका, जिला कोर कमेटी के सदस्य बाबूलाल रोडवेज, महिला उप प्रधान मनीषा यादव व जयपाल भगत तथा अन्य के पदाधिकारी मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें