फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बने भगत सिंह

Mon, 29 Sep 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन पंजाबी धर्मशाला में किया गया। इस दौरान शहीद भगत सिंह की कुर्बानियों को याद किया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह ने भारत की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनकी शहादत आज भी स्वतंत्रता, संघर्ष और बलिदान का प्रतीप है। डॉ. आरबी यादव ने कहा कि भगत सिंह युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। सरदार प्रीतपाल सिंह, शशि जुनेजा, निशा सीकरी, सुचित्रा चांदना, अमीता ग्रोवर और शिक्षाविद मधु गुप्ता ने कहा कि देश के करोड़ों युवा शहीद भगत सिंह को अपना आदर्श मानते हैं। इस अवसर पर संस्था की महिला उप प्रधान मधु गुप्ता के जन्मदिन पर सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दी। अतिथियों को शहीद भगत सिंह, भारत माता, राम दरबार और वीर शिवाजी के चित्र भेंट किए। संस्था के संयोजक दिनेश कपूर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें