रेवाड़ी। जिला पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव गाधला, कन्होरा व गुरावड़ा में घर-घर जाकर ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। नशा मुक्ति टीम से एएसआई जितेंद्र ने बताया कि पुलिस और आमजन अगर आपस में तालमेल के साथ कार्य करें तो नशे जैसी बुराई पर नियंत्रण पाया जा सकता है। नशा एक ऐसी बुराई है, जिससे व्यक्ति का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। नशा करने वाला व्यक्ति अपने साथ साथ पूरे परिवार का जीवन खराब कर देता है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले युवा पीढ़ी को नशे से बचाना होगा।