फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार और बेंच के बीच रहेगा बेहतर संबंध : सौरभ

Wed, 16 Sep 2026 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के साथ जिला एवं सत्र न्यायाधीश जीएस वाधवा। स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण के साथ ही नई कार्यकारिणी ने अपना कार्यभार संभाल लिया। जिला बार रूम में आयोजित कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश जीएस वाधवा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेणु सोलखे भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

वार्षिक चुनाव में निर्वाचित प्रधान सौरभ राव, उपप्रधान सामान्य अरुण यादव, महिला आरक्षित उपप्रधान भागेश, सचिव विशाल यादव, सहसचिव नीरू यादव और कोषाध्यक्ष महेश ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। जिला बार एसोसिएशन के निर्वाचन अधिकारी अश्वनी तिवारी, चौधरी चरण सिंह, शमशेर सिंह यादव और रमेश यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। सौरभ राव ने दूसरी बार प्रधान पद की शपथ ली है।
शपथ ग्रहण के बाद जिला बार एसोसिएशन के नए प्रधान सौरभ राव ने कहा कि नई कार्यकारिणी बार और बेंच के बीच बेहतर एवं मधुर संबंध बनाए रखने के लिए कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और उनकी पूरी टीम वकीलों के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश जीएस वाधवा ने नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने की बात कही। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों के लिए लंच का भी आयोजन किया गया। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, अधिवक्ता और न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद नई कार्यकारिणी ने अधिवक्ताओं से जुड़े विभिन्न विषयों और आगामी कार्यों को लेकर अपनी जिम्मेदारियां संभाल लीं।

बावल में शुक्रवार व कोसली में अगले सप्ताह शपथ ग्रहण संभव
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के बाद अब नवनिर्वाचित कार्यकारिणियों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बावल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को आयोजित हो सकता है। वहीं, कोसली बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह अगले सप्ताह सोमवार को होने की संभावना है। दोनों बार एसोसिएशन में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब पदाधिकारियों को औपचारिक रूप से जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी है। शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारी अधिवक्ताओं और बार सदस्यों की मौजूदगी में पद एवं गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं। समारोह को लेकर बार परिसर में तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें