फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धारूहेड़ा और डहीना में बनाए जाएंगे बीईओ कार्यालय

Thu, 11 Jul 2024 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से जिले में दो खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय बनाए जाएंगे। विभाग की ओर से धारूहेड़ा और डहीना कार्यालय का निर्माण कराया जाएगा। निदेशालय की ओर से कार्यालय निर्माण की सूचना जारी कर दी गई है, लेकिन अभी निर्माण चालू नहीं किया गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही निर्माण के लिए एस्टीमेट भेजा जाएगा। कार्यालय निर्माण धारूहेड़ा के बॉयज स्कूल में किया जाएगा। डहीना में पंचायत की जमीन को चिह्नित कर लिया गया है। इन दोनों जगहों पर खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यालय बनाया जाएगा। हालांकि, कार्यालय निर्माण से पहले ही स्थानांतरण या पदोन्नति के जरिए अधिकारी की मौजूदगी होती है तो उन्हें धारूहेड़ा व डहीना के सरकारी स्कूल में एक कमरा अलॉट कर दिया जाएगा।
बता दें इन दोनों कार्यालयों के बन जाने से खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों की संख्या 5 से बढ़कर 7 हो जाएगी। कार्यालयों के बन जाने से स्कूल मुखियाओं को काफी राहत मिलेगी। जिन स्कूल मुखियाओं को लंबी दूरी तय कर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बैठक के लिए जाना पड़ता था अब उन्हें कम दूरी पर कार्यालय मिल जाएगा।
विज्ञापन



राजस्व विभाग ने 2019 में बनाए थे नए खंड

राजस्व विभाग की ओर से वर्ष 2019 में धारूहेड़ा खंड गठन के समय रेवाड़ी और बावल खंड से 52 गांवों को हटाकर उसमें शामिल किया गया था। वहीं वर्ष 2017 में डहीना खंड के गठन के समय नाहड़ व खोल खंड से 40 के लगभग गांवों को हटाकर उसमें शामिल किया गया था। इन ब्लॉक के लगभग सभी गांवों में सरकारी विद्यालय मौजूद हैं।
विज्ञापन


-
वर्जन

धारूहेड़ा और डहीना खंड में नए खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बनाए जाएंगे। इससे स्कूल मुखियाओं को राहत मिलेगी।-सत्यपाल धूपिया, बीईओ रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें