फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शपथ से पहले चेयरपर्सन ने बाजार में लिया सफाई व्यवस्था का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन विनीता पीपल ने शपथ ग्रहण से पहले ही शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सक्रियता दिखानी शुरू कर दी हैं। शनिवार सुबह वह अग्रसेन चौक पहुंचीं जहां नगर परिषद की स्वीपिंग मशीन सफाई कार्य करती मिली। उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत कर मशीन को मुख्य बाजार की ओर मोड़ दिया और स्वयं करीब डेढ़ किलोमीटर तक मशीन के साथ पैदल चलकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

चेयरपर्सन अग्रसेन चौक से मुख्य बाजार, मोती चौक, केबल बाजार होते हुए संघी का बास मोहल्ला तक पहुंचीं। इस दौरान बाजार की सड़कों पर मशीन से सफाई होते देख लोग भी हैरान नजर आए। इससे पहले मशीन केवल मुख्य सड़कों और सरकुलर रोड तक ही सीमित रहती थी। चेयरपर्सन ने कर्मचारियों को नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने और बाजारों में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें