टैगोर पब्लिक स्कूल रेवाड़ी में चल रही सीबीएसई बास्केटबाल क्लस्टर प्रतियोगिता के तीसरे दिन स्कूल चेयरमैन डॉ. बीएल यादव ने तीसरे चरण की प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। तीसरे दिन अंडर 17 आयु वर्ग में ब्लू बेल्स गुरुग्राम ने एसटी थॉमस बहादुरगढ़ को नजदीकी मुकाबले में 18-16 के अंतर से मात दी। पीएसएम खरखौदा ने डीपीएस सोनीपत को 22-14 से हराया, सत्यम स्कूल सोनीपत की टीम ने सूरज स्कूल रेवाड़ी को 9-7 से मात दी।
वहीं दून पब्लिक स्कूल रोहतक की टीम ने कैनाल वैली को 15-6 अंकों से हराया। पाथ फाइंडर कोसली ने वाईएसएम सतनाली को एकतरफा मुकाबले में 15-2 के बड़े अंतर से हराया। पाथ फाइंडर पटौदी ने एसआर सेंचुरी झज्जर को 8-2 अंको से पराजित किया। एमवीएन अरावली ने एसटी पीटर को 31-28 अंकों से हराया, एचडी झज्जर ने एमडी भिवानी को 14-2 के भारी अंतर से रौंद डाला। पाथ फाइंडर पटौदी ने पाथ फाइंडर कोसली को 11-6 अंकों से हराया। आरपीएस सुराना ने आरकेसी भोतवास को 16-4 से मात दी। गोल्डन एरा सोनीपत ने केरला पब्लिक स्कूल को 27-4 के अंतर से हराया। होली चाइल्ड रेवाड़ी ने मीनाक्षी गुरुग्राम को 12-4 अंकों से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। आरपीएस महेंद्रगढ़ ने आईबीएस रोहतक को 22-8 से पराजित किया। ऋषिकुल खुराना ने आरईडी छुछकवास को 46-21 के सबसे बड़े अंतर से हराया। सत्यम सोनीपत ने एससीआरएम सोनीपत को 67-56 के अंतर से मात दी।