फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आठ साल से बास्केटबॉल कोच का पद खाली, प्रशिक्षण प्रभावित

Tue, 23 Jun 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
राव तुलाराम स्टेडियम में बास्केटबॉल कोर्ट। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के दिल्ली रोड स्थित राव तुलाराम स्टेडियम में बास्केटबॉल खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलने के बावजूद प्रशिक्षक के अभाव में खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। स्टेडियम में बास्केटबॉल के दो कोर्ट हैं लेकिन करीब आठ वर्षों से कोच का पद खाली होने के कारण खिलाड़ी नियमित और तकनीकी प्रशिक्षण से वंचित हैं।
विज्ञापन

बिना प्रशिक्षक के खेल की बारीकियां सीखना मुश्किल हो जाता है। नए खिलाड़ियों को खेल की तकनीक, रणनीति और प्रतियोगी स्तर की तैयारी के लिए मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा है। इसका असर जिले में बास्केटबॉल के विकास पर भी साफ दिखाई दे रहा है। पहले जहां कोर्ट पर नियमित अभ्यास और प्रतियोगिताएं आयोजित होती थीं, वहीं अब कभी-कभार ही खिलाड़ी अभ्यास के लिए पहुंचते हैं।
कोर्ट की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। कई स्थानों पर कोर्ट की सतह टूट चुकी है और बास्केटबॉल पोस्ट की जालियां भी गायब हैं। नियमित रखरखाव नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता है। खिलाड़ियों का मानना है कि यदि समय रहते सुविधाओं में सुधार नहीं किया गया तो खेल के प्रति युवाओं की रुचि भी कम हो सकती है।
विज्ञापन

राव तुलाराम स्टेडियम जिले का प्रमुख खेल केंद्र है, जहां विभिन्न खेलों के लिए पर्याप्त आधारभूत सुविधाएं मौजूद हैं। इसके बावजूद बास्केटबॉल जैसी लोकप्रिय खेल गतिविधि प्रशिक्षक की कमी के कारण लगभग ठप पड़ चुकी है। प्रतिभावान खिलाड़ी उचित मार्गदर्शन न मिलने से राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के अवसर खो रहे हैं।
जिला खेल अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा समय-समय पर कोच की नियुक्ति के लिए मांग भेजी जाती रही है। उन्होंने कहा कि जिन खेलों में प्रशिक्षकों की कमी है, उनके लिए एक बार फिर उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें