फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बांद्रा टर्मिनस–भिवानी सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन 28 से

Sat, 24 Jan 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने बांद्रा टर्मिनस–भिवानी सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष ट्रेन का पांच ट्रिप संचालन 28 जनवरी से करने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन के चलने से मुंबई, राजस्थान और हरियाणा के यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09005 बांद्रा टर्मिनस–भिवानी सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 28 जनवरी, 4 फरवरी, 11 फरवरी, 18 फरवरी और 25 फरवरी को किया जाएगा।
यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 11 बजे रवाना होगी। गाड़ी वीरवार को जयपुर स्टेशन पर सुबह 6:55 बजे पहुंचेगी और 7:05 बजे जयपुर से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे भिवानी पहुंचेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 09006 भिवानी–बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 29 जनवरी, 5 फरवरी, 12 फरवरी, 19 फरवरी और 26 फरवरी को किया जाएगा। यह ट्रेन प्रत्येक वीरवार को भिवानी से दोपहर 14:35 बजे रवाना होगी। यह जयपुर स्टेशन पर 19:40 बजे पहुंचेगी और 19:50 बजे जयपुर से प्रस्थान कर शुक्रवार को 16:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
इस ट्रेन का ठहराव बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, दौसा, अलवर, रेवाड़ी, कोसली और चरखी दादरी स्टेशन पर होगा।
इससे इन सभी स्टेशनों के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। इस रेलसेवा में कुल 23 डिब्बे होंगे, जिनमें 1 सेकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 13 द्वितीय शयनयान,02 साधारण श्रेणी तथा 02 गार्ड डिब्बे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें