फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मिनी सचिवालय में 31.96 लाख से लगेगी लिफ्ट, टेंडर आमंत्रित

Sat, 24 Jan 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित सचिवालय
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला मुख्यालय स्थित मिनी सचिवालय में लिफ्ट लगाने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। इस पर 31.96 लाख रुपये खर्च होंगे। कमजोर हो चुकी पुरानी लिफ्ट हटाई जाएगी। नई लिफ्ट लगने से बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, महिलाओं और कर्मचारियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मिनी सचिवालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग विभिन्न प्रशासनिक कार्यों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में लिफ्ट खराब होने से लोगों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को परेशानी होती है। इसी समस्या को देखते हुए पुरानी लिफ्ट हटाकर नई तकनीक से युक्त आधुनिक लिफ्ट लगाई जाएगी।
नई लिफ्ट में सुरक्षा मानकों, इमरजेंसी अलार्म, ऑटोमेटिक डोर सिस्टम, ओवरलोड सेंसर, पावर बैकअप का ध्यान रखा जाएगा। इसके साथ ही लिफ्टों की गुणवत्ता और टिकाऊपन सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक तकनीकी मानकों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

टेंडर की सभी शर्तें पारदर्शी रखी गई हैं और कार्य की निगरानी भी नियमित रूप से की जाएगी। कार्य पूरा होने के बाद लिफ्टों की नियमित देखरेख और रखरखाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें