फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन टीम का हुआ चयन

विज्ञापन
प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन करते वाले राज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
शहर के कोनसीवास रोड स्थित राज इंटरनेशनल स्कूल में इंदरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) खेल विभाग द्वारा उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए बैडमिंटन चयन टीम का चयन किया गया। अगले महीने डीसीआरएम, सोनीपत में होने वाली उत्तर क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में अरविंद यादव, अनुभव, वैभव, योगेश सिंह और विकास श्योराण नाम के पांच खिलाड़ी आईजीयू मीरपुर का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन

इससे पूर्व इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर ने अहीर कॉलेज के सहयोग से पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए इंटर कॉलेज बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया। जिसमें केएलपी कॉलेज की टीम विजेता रहीं। वहीं शासकीय कॉलेज नारनौल पुरुष वर्ग में उपविजेता रहा। महिला वर्ग में यदुवंशी कॉलेज ने प्रथम अहीर कॉलेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुलपति प्रो. एसके गक्खड़ ने प्रतियोगिता के विजेताओं की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें