शहर की रेलवे कॉलोनी में चोरों ने एक सूने घर में सेंध लगा कर एक लाख 30 हजार की नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार के सदस्य शादी समारोह में गए हुए थे और घर पर ताला लगाया हुआ था। परिवार के लौटने के बाद चोरी का पता लगा और पुलिस को सूचना दी। कानोड गेट चौकी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजस्थान के जिला अलवर के गांव ततारपुर निवासी रामफल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वर्तमान में रेलवे कॉलोनी में रहते हैं। 30 नवंबर की सुबह वह अपने परिवार के साथ गांव मांढ़ण में एक कार्यक्रम में गए थे। दोपहर करीब दो बजे उनके पड़ोसी ने फोन कर बताया कि मकान का ताला टूटा हुआ है। वापस आए तो कमरों के दरवाजे खुले पड़े थे। चोर अलमारी से एक लाख 30 हजार रुपये, सोने का एक लाकेट और एक मोबाइल चोरी कर ले गए। सूचना के बाद कानोड चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद रामफल की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।