फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विधायक बाबू मोहर सिंह के स्मारक का लोकार्पण

Sat, 18 Jan 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह अहीरवाल क्षेत्र के प्रथम विधायक बाबू मोहर सिंह के नवनिर्मित स्मार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। उद्योग, वाणिज्य, वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने शुक्रवार को गांव कंवाली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अहीरवाल क्षेत्र के प्रथम विधायक बाबू मोहर सिंह के नवनिर्मित स्मारक का लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि बाबू राव मोहर सिंह रेवाड़ी के अलावा अन्य कई जिलों में शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने में अहम भूमिका निभाई। वे शैक्षणिक क्रांति के जनक एवं अग्रदूत रहे थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारे युवा वर्ग को शैक्षणिक क्रांति के ऐसे पुरोधा, प्रखर राजनीतिज्ञ, निष्पक्ष समाजसेवी, दूरद्रष्टा चिंतक के दिखाए रास्ते पर चलते हुए देश की उन्नति में अपना योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राव नरबीर सिंह ने प्रतिमा का अनावरण करने के बाद में स्कूल में पौधरोपण भी किया। कहा कि शादियों में छपने वाले कार्डों की जगह आमजन को ऑनलाइन निमंत्रण देने चाहिए। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत उन्होंने स्वयं अपने घर की शादी में ऑनलाइन निमंत्रण देकर की थी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूल में जल्दी स्टाफ की कमी पूरी की जाएगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने विद्यालय में विभिन्न कार्यों के लिए 21 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। इस दौरान उनके साथ ममता यादव एचपीएससी सदस्य, जिला शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया, अनिल यादव प्रधानाचार्य व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें