फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: माैसम...अब ओलावृष्टि का अलर्ट

Sat, 18 Jan 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शुक्रवार को दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। इस दौरान दृश्यता 5 मीटर के आसपास दर्ज की गई। कोहरा छाने की वजह से वाहनों की रफ्तार भी थम गई। हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दोपहर करीब 12 बजे तक कोहरे का असर रहा। दोपहर के बाद एकदम से धूप निकल आई, जिससे लोगों को ठंड से भी काफी हद तक राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से भी कुछ स्थानों पर बिखराव वाली हल्की बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। सुबह के घंटों के दौरान क्षेत्र में अधिकतर स्थानों पर कोहरा छाया रहेगा। जिसकी वजह से संपूर्ण इलाके में दिन और रात का तापमान भी लुढ़केगा। एक बार फिर से उत्तरी बर्फीली हवाओं से संपूर्ण इलाके में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौसम प्रणाली के बाद 19 व 20 जनवरी को एक नया मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से संपूर्ण उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और मैदानी क्षेत्र में 21 से 23 जनवरी के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की आशंका बन रही है। इससे पहले जब दिसंबर माह के चौथे सप्ताह में ओलावृष्टि हुई थी तो फसल को काफी नुकसान हुआ था। वहीं, धारूहेड़ा में रात के समय बारिश दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें