डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाते लोग। स्रोत : ग्रामीण
कोसली। गांव नेहरूगढ़ में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। गांव की एससी चौपाल में आयोजित कार्यक्रम में सरपंच आशीष प्रजापति ने कहा कि बाबा साहेब ने यह सिद्ध किया कि शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है।
पूर्व सरपंच महिपाल सिंह ने कहा कि बाबा साहेब का मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो आज भी युवाओं के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। इस अवसर पर भूप सिंह पंच, प्रताप सिंह पंच, सोनू राजपूत व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।