फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्रदूषित जल के खिलाफ ग्रामीणों का हस्ताक्षर अभियान तेज, मसानी बैराज को वेटलैंड घोषित करने की मांग

विज्ञापन
मसानी बैराज को वेटलैंड घोषित कराने की शपथ लेते ग्रामीण। स्रोत : समिति
विज्ञापन
धारूहेड़ा।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर कमल यादव के नेतृत्व में भटासाना में मसानी बैराज को वेटलैंड घोषित करने की मांग को लेकर अभियान चलाया गया। बरसाना गांव में सरपंच भूप सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बताया कि गांव की सीमा में 5 से 6 फीट तक प्रदूषित पानी जमा है जिससे जमीन जलभराव का शिकार हो चुकी है और जलस्तर असामान्य रूप से ऊपर आ गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि गंदे पानी के कारण बीमारियां बढ़ रही हैं, पानी का रंग बदल चुका है और कैंसर के मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। साथ ही दक्षिण दिशा से हवा चलने पर पूरे गांव में बदबू फैल जाती है जिससे लोगों का रहना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

इस दौरान जिला पार्षद निरंजन ने भी अभियान को अपना समर्थन देते हुए कहा कि वे इस जनहित के मुद्दे पर ग्रामीणों के साथ पूरी मजबूती से खड़े रहेंगे। ग्रामीणों ने भी एकजुट होकर संकल्प लिया कि जब तक प्रदूषित जल की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो जाता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

अभियान के दौरान ब्लाक समिति सदस्य धीरज यादव, मास्टर धर्मपाल, रामफल, हनिश शर्मा, महिपाल, सुधीर यादव, सरपंच संजय यादव सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्रामीणों ने मसानी बैराज को वेटलैंड घोषित करने की मांग भी उठाई ताकि इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
अभियान के तहत अगला कार्यक्रम 19 अप्रैल को सुबह 10 बजे मसानी और दोपहर 12 बजे गांव निखरी में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें